STORYMIRROR

एक दिन

एक दिन

1 min
28.4K


देखना ! एक दिन

बस हम दोनों ही रह जाएँगे

इस घोंसले में

देखना ! एक दिन

मैं कहूँगा तुमसे

अच्छा हुआ न

जो घोंसला बड़ा नहीं बनाया हमने

देखना ! एक दिन

इसी घोंसले की देहरी से

हम देखेंगे

दूर आसमान में

सितारों के तिनकों से बना

हमारे बच्चों का घोंसला

देखना ! एक दिन

अपनी नम आँखों से

मेरी तरफ देखते हुए

तुम ज़िद करोगी

वहाँ चलने की

और मैं कहूँगा

उड़ सकोगी

इतने प्रकाशवर्ष दूर


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Abhishek Padap

Similar hindi poem from Abstract