STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract Inspirational

3  

Sudhir Srivastava

Abstract Inspirational

एक दौड़ जिंदगी की ओर

एक दौड़ जिंदगी की ओर

1 min
224


जिंदगी की ओर कदम बढ़ाइये

जिंदगी के लिए जिंदगी की ओर

बस! एक दौड़ लगाइए।

चलते रहने का नाम है जिंदगी

कभी इस पर न अंकुश लगाइए।

चलते रहें, बढ़ते रहें

जिंदगी के गुणा भाग करते रहें,

हौसला न छोड़िये,

उम्मीद जगाए रखिए।

जीत हार की न फिक्र कीजिए

विश्वास की ज्योति को

सदा प्रज्वलित रखिये,

जिंदगी की दौड़ में खुद को

हमेशा तरोताजा बनाए रखिये।

एक दौड़ जिंदगी के नाम पर

बस दौड़ते रहिए,

जिंदगी का लुत्फ उठाते रहिए

खुश रहिए, मस्त रहिए, स्वस्थ रहिए

और जिंदगी के लिए बस

हँसते, मुस्कुराते, दौड़ते रहिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract