STORYMIRROR

Paramjeet Singh Kehloori

Inspirational

4  

Paramjeet Singh Kehloori

Inspirational

दोहे

दोहे

1 min
249

 दादी नानी की सुझाई राम बाण औषधि


खीरा

खीरा खाओ नित्य तुम, खीरा गुण की खान। 

फाइबर भरा है बड़ा, खाओ सस्ता जान।।


दही

वजन घटाने में करे, छिलनी जैसा काम। 

नित्य बढ़ा पाचन दही, छालों से आराम।।


.घी

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा, बढ़ जाएगी शक्ति। 

ज्योति जगा प्रभु की सदा, सही रहेगी भक्ति।।


 74. छाछ

कैल्शियम से भरी पड़ी, स्वस्थ रखेगी पेट। 

दांँत दर्द भागे परे, छाछ घटाए वेट।।


पनीर

पाचन करे दुरुस्त यह, एनर्जी भरपूर। 

खीरा दही पनीर से, रोग रहेंगे दूर।।


 गोखरू

वात पित्त सूजन घटा, रोकेगा यह रक्त। 

लाभ दिलाए गोखरू, इससे हों आसक्त।।


. मरवा

अपच घटाए यह सदा, कीड़े सभी समाप्त। 

मरवा गुणकारी बड़ा, जंगल से कर प्राप्त।।


मुल्तानी मिट्टी

एलर्जी को दूर कर, त्वचा करे मजबूत।

मुल्तानी मिट्टी लगे, जैसे राख बभूत।।


.चूना

दांत बनाए स्वस्थ ये, दूर हृदय का रोग। 

मानसिक शक्ति बढ़े, जो भी खाएंँ लोग।।


 दूध

एनर्जी भरपूर दे, करे थकावट दूर।

हर बीमारी दूध से, होगी चकनाचूर।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Paramjeet Singh Kehloori

दोहे

दोहे

1 min पढ़ें

दोहे

दोहे

1 min पढ़ें

दोहे

दोहे

1 min पढ़ें

दोहे

दोहे

1 min पढ़ें

Similar hindi poem from Inspirational