धनतेरस
धनतेरस
आज सही मायने में धनतेरस मनानी है,
सब रिश्तों में सुख और खुशहाली लानी है...
घर के आंगन को सजाना है,
हर मन में ज्योति जलानी है...
रिश्ते हो खून के या हो दिल के,
सभी के साथ प्रीति निभानी है...
आज सही मायने में धनतेरस मनानी है,
सब रिश्तों में सुख और खुशहाली लानी है...
स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना है,
दिल की डोर को प्रेम से जोड़े रखनी है...
माँ लक्ष्मी का स्नेह बना रहे सब पर,
गणपति के संग रिद्धि सिद्धि लानी है...
आज सही मायने में धनतेरस मनानी है,
सब रिश्तों में सुख और खुशहाली लानी है...
जिंदगी के सफर में दोस्तों का साथ है,
हर खुशियों को दोस्त के संग बढ़ानी है...
घर-परिवार, दोस्त, और स्वास्थ्य को साथ रखना है,
हर त्यौहार अपनो के साथ मनाना हैं...
आज सही मायने में धनतेरस मनानी है,
सब रिश्तों में सुख और खुशहाली लानी है...