STORYMIRROR

Payal Pokharna Kothari

Inspirational

3  

Payal Pokharna Kothari

Inspirational

हौसला

हौसला

1 min
151

आँखों में आँसू फिर भी लबों पर मुस्कान है,

इनके पास थोड़ी सी जमीन और पूरा आसमान है..

हौसलों में इनके चील सी उड़ान है,

थोड़ा सा सम्मान और ख़ुद पर पूरा अभिमान है....

उम्मीदों का इनमें एक अलग ही उफान है,

ना भूत ना भविष्य, जो भी है वो इनका वर्तमान है...

जिंदगी से मिला कैसा ये प्रावधान है,

मिल रहा हर राह पर एक नया इम्तिहान है...

हाथों में इनके खुशियों की कमान है,

सुख - दुःख इनके लिए समान है... 

आँखों में आँसू फिर भी लबों पर मुस्कान है,

इनके पास थोड़ी सी जमीन और पूरा आसमान है...



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational