STORYMIRROR

Vimla Jain

Inspirational

4  

Vimla Jain

Inspirational

देश विदेश के सपनों की झड़ी

देश विदेश के सपनों की झड़ी

3 mins
407

क्या बताएं हम सपनों की झड़ी के बारे में,

अभी तो हमें कभी अमेरिका के सपने आते हैं तो कभी लंदन के सपने

सपने में तुलना कर जाते हैं भारत की।

खाली डॉलर और पौंड के सामने मुझे तो लगता है रुपया उन पर भारी।

यहां एक रुपए में मिले सामान उसके सामने डॉलर और पॉन्ड की क्या है बिसात भारी।

सब्जी तरकारी खाना मंहगा

रोटी कपड़ा मकान महंगा

जीवन जरूरियात समान है महंगा

स्वास्थ्य संबंधी सेवा की तो बात मत पूछो।

आज बीमार हो तो महीने भर के बाद का अपॉइंटमेंट तुम बहुत मुश्किल से पाओ।

जब तक क्या से क्या हो जाए वह तुम कह ना पाओ।

घर में डॉक्टर हो तो भी वह एक दूसरे का इलाज न कर पाए ऐसे वहां के नियम है भारी।

एक जगह से दूसरी जगह जो जाना हो तो किसी का तुमको मुंह देखना पड़े।

घर में गाड़ी हो तो खुद चलाओ या तो या परिवारजन को बोल कर लेजाओ कि हमको यहां से वहां ले जाओ।

रिक्शा टेंपो वाहन ना मिले।

जो टैक्सी लो तो हजारों खाए।

नौजवानों की व्यस्ततम जिंदगी घड़ी के कांटों के साथ दौड़ लगाए।

अनुशासन नियम है भारी

हर कोई है वहां व्यस्त डॉलर पॉन्ड कमाने की होड़ में।

अपने लिए भी टाइम ना निकल पाए ।

ऐसी जिंदगी हमको रास ना आए।

घुमने फिरने में बहुत अच्छा

सुंदर-सुंदर जगह है घुमी।

बच्चों ने भी व्यस्ततम जिंदगी में से छुट्टी लेकर थोड़ा टाइम साथ बिताया।

मगर उनका आग्रह वहां रहने का हमको बिल्कुल पसंद ना आया

क्यों कि भारत देश महान है।

वह हमारी शान है।

बाहर जाकर देखा तो अपना देश बहुत पसंद आया।

जो हमको पहले भी था पसंद। यहां थोड़े में भी होता गुजारा स्वास्थ्य संबंधी सेवा तो हर मिनट हमको तैयार मिले।

जब आप चाहो तभी डॉक्टर आपको घर पर देखने आ जाए।

जीवन जरूरी चीज मदद अपने दरवाजे पर हर समय तैयार मिले।

हमारे सहायक हर समय हमारे लिए तैयार खड़े मिलें।

जहां हमें किसी की राह देखनी ना पड़े।

किसी के सामने उसके समय का इंतजार ना करना पड़े।

जहां आपसी रिश्ता भाईचारा घर में घुसते ही नजर आए।

पड़ोसी बाहर से ही पूछे।

अरे आप आ गए क्या आप कैसे हैं।

उस देश की मैं क्या बात करू।

सपनों की झड़ी लग जाती है आपस में तुलना हो जाती है मतलब यह नहीं है कि वह देश बुरे हैं।

देश बहुत अच्छे हैं।

जीवन भी बहुत अच्छा है।

डॉलर और पौंड के ऊपर रुपया भारी है ।

वहां डॉलर और पौंड कमाइए।

और उसी में खर्च कर जाइए। हम रुपए वालों के लिए तो हमारा देश की बढ़िया है।

लंदन देखा अमेरिका देखा पेरिस देखा वेनिस देखा।

अगर मुझे तो लगे मेरा देश महान सबसे प्यारा

सबसे न्यारा भारत देश हमारा।

जो सपनों की झड़ी में आया वह हमने आपको बताया।

कितना महान देश है भारत।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational