STORYMIRROR

SHUBHAM SHARMA SHANKHYDHAR

Children

4  

SHUBHAM SHARMA SHANKHYDHAR

Children

दादी कहानी सुनाओ ना !!

दादी कहानी सुनाओ ना !!

1 min
353

दादी मां दादी मां कहानी एक सुनाओ

राजा रानी घोड़ा गाड़ी की बातें बतलाओ

आवाज तुम्हारी है मीठी मन को मेरे भाती है

हर बार नई कहानी दादी आप कहां से लाती हैं?


हल्के से मुस्का के बोलीं दादी प्यार जाता के बोलीं

चिल्लम चुल्ला तुम्हारी सुनकर दादा लेंगे आंखें खोली

दादी ने तब आंख दिखाकर बच्चों को समझाया

दादा ने था एक बार मुझको चुहिया बनाया


दादाजी हैं जादूगर ये खेल बड़े दिखाते हैं

इन्हें परेशान करेगा जो ये उसे सबक सिखाते हैं

अगर कहानी तुमको सुननी दादा से घबराओ

दादाजी जब सो जाएं तब कहानी सुनने आओ।


दादी ने ये बात बच्चों को बड़े प्रेम से समझाई

दादा ने तभी करवट ले दादी को टेर लगाई

दादा जागे बच्चे भागे 

कहानी खत्म हुई इसके आगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children