STORYMIRROR

चिड़िया का स्वप्न

चिड़िया का स्वप्न

1 min
27.4K


उड़ती चिड़िया को

हसरत से देखती है

पिंजरे की चिड़िया-आकाश में

कैसी आज़ाद

कैसी खुशहाल

उड़ान बस उड़ान|

मौसम की चिंता से मुक्त

समय से दाना-पानी

देखभाल, सुकून

इतना सब-कुछ

सिर्फ पिंजरे में रहने के लिए

कितने मजे हैं- सोचती है चिड़िया आकाश की

सोचती है चिड़िया आकाश की

परों को हमेशा चलते रहना

घर ना ठिकाना

कुंआ खोदना पानी पीना

बहेलियों से प्राण-भय, मौसम की मार

चुभना सबकी निगाहों में

इतना जोखिम

सिर्फ आज़ाद रहने के लिए

उदास हो जाती है चिड़िया

आकाश की

उड़ती चिड़िया क्या जाने

दुःख

पंख ना फैला पाने का|


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational