STORYMIRROR

Haryana JYOTI

Inspirational

4  

Haryana JYOTI

Inspirational

चौधरी छोटूराम

चौधरी छोटूराम

1 min
204

आओ तुम्हें सुनाओ गौरव गाथा किसानों के मसीहा की... 

हरियाणा की धरती को पावन किया था जिसने 

चौधरी सुखीराम के घर जन्म लिया था जिसने 

बचपन में नाम रखा गया था रिचपाल जिसका

पर भाइयों में छोटा था इसीलिए नाम पड़ा छोटू।

आओ तुम ही सुनाओ गौरव गाथा किसानों के मसीहा की...

हक कमेरे वर्ग को दिलाया था जिसने 

हक शोषित वर्ग को दिलाया था जिसने 

नारी नहीं है अबला जग को समझाया जिसने  

काले झंडों से अंग्रेजों को मार भगाया था जिसने

किसानों को कर्ज से छुटकारा दिलाया था जिसने।

आओ तुम्हें सुनाओ गौरव गाथा किसानों के मसीहा...

नींद अपनी खोकर सारे जग को जगाया था जिसने 

आंसू अपने गिराकर हम सब को हंसाया था जिसने 

सीना तान के जीना सिखाया था जिसने 

अपना बलिदान देकर जीना सिखाया था जिसने 

बार-बार प्रणाम चौधरी छोटू राम को।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational