STORYMIRROR

Manpreet Kaur

Abstract

3  

Manpreet Kaur

Abstract

भारत

भारत

1 min
138

सड़क पे फुटपाथ पे जागता सोता इंडिया

सुबह की चाय नाले के पास पीता हुआ इंडिया

मच्छर से दोस्ती में रात गुज़ारता हुआ इंडिया

कढ़ी धूप में 

पेड़ की छांव में 

सांस लेता हुआ इंडिया

सुट्टे के धुएं में ग़म को उड़ाता हुआ इंडिया

सब्ज़ी लेते वक्त भाव तोल करता हुआ

धनिया नींबू मिर्ची ज़्यादा मांगता हुआ इंडिया

ट्राफ़िक सिग्नल में खिलोने बेचके पेट पालता हुआ इंडिया

कभी भीख़ मांगने पर ज़्यादा खाना मिल जाने की ख़ुशी मनाता हुआ इंडिया

ऐग्ज़ाम छोड़ कर दोस्त की बंदी का जुगाड़ लगाता हुआ इंडिया

जीता जागता सपने देखता हुआ इंडिया

रौंदी हुई दीवारों के आगे बैठ कर समोसे खाता हुआ इंडिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract