STORYMIRROR

Praveena Dixit

Inspirational

4  

Praveena Dixit

Inspirational

भारत माँ के लाडले

भारत माँ के लाडले

1 min
596

भारत माँ के लाडले,

तुम थे वीर सपूत।

रियासतें आकर मिलीं,

संघ हुआ मजबूत।।


नायक थे गुजरात के,

कृषकों के सिरमौर।

वीर साहसी आप सा,

राजनायिक नहीं और।।


पतझड़ में तुमने किया,

सुन्दर सा मधुमास।

याद रखेगा देश ये,

स्वर्णिम सा इतिहास।।


तुम गर्जन करते नहीं,

वर्षण वाले मेघ।

साहस, पौरुष, धीरता,

मानों धरे सुदेह।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational