STORYMIRROR

Dipak Chitnis

Inspirational

4  

Dipak Chitnis

Inspirational

बेपनाह

बेपनाह

1 min
304

जीवन जीने के लिए एक मकसद होना चाहिए ।

चाहे कुछ भी हो जाए..!!

उसे हासिल करने का मन में होना चाहिए ।।


होंठों पे हर दम खिलखिलाती मुस्कान होनी चाहिए।

चाहे कितने भी गम आ जाए..!

उसे मार-भगाने की उस में ताकत होनी चाहिए ।।


आगे बढ़ते रहने का भरपूर उत्साह होना चाहिए ।

चाहे कितनी भी रुकावटें आ जाए.!

उसे पार करके चलते रहने की हिम्मत होनी चाहिए।।


कुछ कर दिखाने की बेपनाह ख्वाहिश होनी चाहिए।

चाहे सब कुछ बदल जाए..!!!

उसे पूरी करने की दिल में चाहत बरकरार रहनी चाहिए ।।


मेहनत, लगन, आत्मविश्वास की पूंजी साथ होनी चाहिए ।

चाहे सब कुछ टूट जाए..!!

इन सबकी नींव दिलोजान से मजबूत रहनी चाहिए ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Dipak Chitnis

Similar hindi poem from Inspirational