STORYMIRROR

Rahul kushwaha

Abstract Tragedy

4  

Rahul kushwaha

Abstract Tragedy

बालश्रम क्यों

बालश्रम क्यों

1 min
23.6K

देखो इन नन्हें मुन्नों को

किस बात की सजा पाई है,

जब उम्र है खेल खिलौनों की

मेहनत की कसम उठाई है।


क्या गलती है इन बच्चों की

किसने ये सजा सुनाई है,

क्या छोटे घर में जन्म लिया

हाँ शायद यही बुराई है।


हे ईश्वर तूने जुल्म किया

ये कैसी दुनिया बनायी है,

ये कैसी दुनियादारी है

ये कैसी कयामत आई है।


चलो ऐसा जहाँ बनाते हैं

जहाँ इनको भी सम्मान मिले,

जीने का हक इनको भी हो

दुनिया में पहचान मिले।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract