अपना पराया
अपना पराया
जग में कोई नहीं अपनाय,
अभी ना कोई गले लगाय।
जब भी कोई बिगड़ता जाय,
अब तो कोई नहीं समझाय।
देखकर बहती ना रसधार,
किसी का नहीं उमड़ता प्यार।
कितने बदले हुए संस्कार,
कितना बदला हुआ संसार।
बड़ों को ना देते सम्मान,
बातें भी न पाते हैं मान।
आचरज ना कर अब तुम जान,
यही तो बिगडन की पहचान।
दया का है किसमें अब भाव,
अब तो कौन ना ख़ाता ताव।
खेवेगा कौन अब भी नाव,
अभी भारत से किसे लगाव।
