STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

अंतिम यात्रा

अंतिम यात्रा

1 min
275

कड़वा पर सच है

जीवन में अनगिनत यात्रियों

के बाद हमें अंतिम यात्रा पर 

जाना ही होगा,


हम लाख इस सत्य से दूर भागते रहें

सच से मुंह छुपाते भागते रहें

पर बच नहीं पायेंगे,

अंतिम यात्रा से मुक्त होने का मार्ग

या छुपने का स्थान भला कहाँ पायेंगे ?


जो आया है वो जायेगा भी

जन्म संसार की यात्रा का शुभारंभ है

मृत्यु इस संसार से विदाई संग

अंतिम यात्रा का निश्चित अनुबंध है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract