अनेकता से एकता का प्रतीक
अनेकता से एकता का प्रतीक
हमारी भारतीय सेना है
चाहे आग का रास्ता हो
या तो समुद्र का रास्ता या तो वायु का रास्ता हो
या तो राजस्तान की
आग की परिस्थिति क्यों न हो......!!
और उंची उंची पहाड़ों की
कठिन से कठिन
जटिल पगडण्डी हो
ना खुद को निराश करती है
ना खुद को पीछे वापस करती है
हमेशा अपने आपको
शत्रु से लड़ने को ताकत रखती है वो
अनेकता में एकता का प्रतीक
हमारी भारतीय सेना है वो ........!!
ना जाति की परवााह करता है
ना ही कोई धरम का बिचार
एक ही खून हमारा
और भाई भाई के रिश्ते को
हमेशा ही अपना समझता है....!!
खुद का बलिदान दे के भी
हंस हंस के अपने आपको शहीद कह लाता है
अनेकता से एकता का प्रतीक
हमारी भारतीय सेना है ........!!
इतिहास सा है
उंची उंची बर्फ के पहाड़.....!!
और कारगिल का तोलोलिंग
साथ ही साथ टाइगर हिल
रोंगटे खड़ा करती है
वो गम्भीर परिस्थिति की दिन
शहीदो की संख्या बढ़ रही थी
मगर.......
फिर भी आगे बढ़ती रही
हमारी भारतीय सेना है
अनेकता से एकता का प्रतीक
हमारी भारतीय सेना है ........!!
ना मन मे डर था
ना परिवार की चिंता
देश की सुरक्षा केवल
मनोबल को ऊंचा करता था
लाशों की ढ़ेरी से भी
हार नहीं मानी
फिर भी
शत्रु की गरदन तोड़ दी
खून की नदी बहती थी लेकिन
बिजय का तिरंगा झंडा लहरा दिया
इसीलिए दुनिआ कहती है
हम भारतीय और
हमारे देश का गौरव है
भारतीय सेना है.........
अनेकता से एकता का प्रतीक
हमारी भारतीय सेना है ........!!
इतिहास कहता है
आज भी याद करता है.......!!
ललकार हुआ प्रतिशोध की आग
जो सारी दुनिया विश्वास रखती है
अनेकता से एकता का प्रतीक
हमारी भारतीय सेना है ........!!
चाहे माँ की गोद खाली हो
या बहन की खुशी राखी
और बाप की औलाद हो
या धर्म पत्नी की सिंदूर की चुटकी
सभी को पीछे छोड़ के
जो हमशा देश की ही
सुरक्षा मे खुद को त्याग करता है
अनेकता से एकता का प्रतीक
हमारी भारतीय सेना है ........!!
