STORYMIRROR

RohiniNalage Pawar

Inspirational Thriller

4  

RohiniNalage Pawar

Inspirational Thriller

अकेलापन

अकेलापन

1 min
244

धागे धागे से बनते हैं अनोखे बंधन

बंधन से बनते हैं प्यार भरे रिश्तें

रिश्तों से बनता हैं एहसास

एहसास से बनती हैं हक़ीक़त

हक़ीक़त से बनती हैं एक कहानी


कहानी में आते हैं चढ़-उतार

चढ़ उतार से बढ़ती हैं रफ़्तार

रफ़्तार से चढ़ जाता हैं जुनून

जुनून में आता हैं पागलपन


पागलपन से शुरु होता हैं रिश्तों का सौदा

सौदे में आती हैं बेवफाई,

बेवफाई से टूट जाते हैं प्यार भरे रिश्तें

टूटे रिश्तों से हार जाती हैं हक़ीक़त


हारे हुये हक़ीक़त में खो जाता हैं एहसास

खोए हुये एहसास से पनपता हैं अकेलापन

फिर अकेलेपन से जुड़ता है एक ऐसा बंधन,

जिससे खो बैठता हैं प्यार भरा जीवन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational