STORYMIRROR

SHALINI Gupta

Inspirational

3  

SHALINI Gupta

Inspirational

अभिनन्दन नव वर्ष

अभिनन्दन नव वर्ष

1 min
146

बीता गया गत वर्ष 

आते जाते दिन रात।

जीवन में नव आशा संग,

आया नवल प्रभात।।

प्रेम दया हिय में रखना,

जीवन में खुशियां भरना।

कोयल की मीठी तान दे रही,

मधुरिम, सुखमय सौगात।।

नवपल्लवित पुष्प खिल रहे,

नवचेतन आभास भर रहे।

जैसे अब तिमिर तिरोहित,

आया नवल प्रभात।।

अभिनंदन नव वर्ष तुम्हारा,

नूतन हर्ष लिए हो क्षण सारा।

नयी उमंगें नयी आस हो

हो खुशियों की सौगात।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational