STORYMIRROR

Anita Shrivastava

Inspirational

3  

Anita Shrivastava

Inspirational

आओ गर्व करें भारत पर

आओ गर्व करें भारत पर

1 min
14

खुली आंख तो माँ में देखा

कदम बढ़ाया पहला जिस दिन 

थामे हाथ पिता में देखा

गुरुजन में साथी में देखा

सर पर रखते हाथ अपरिचित

अनजानी काकी में देखा

आओ गर्व करें भारत पर।

सीमा पर वीरों में देखा 

गंगा के तीरों में देखा

नित नवीन राहों पर चलती

इस युग की हीरों में देखा

आओ गर्व करें भारत पर।

भरे अन्न के भंडारों में

जगमग करते बाजारों में

खुशियाँ देते त्योहारों में

जब देखा सब भारत देखा

आओ गर्व करें भारत पर।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational