आजादी का जश्न
आजादी का जश्न
आओ हम सब एक दीप जलाएं
मिलकर आजादी का जश्न मनायें
जो वतन के लिए शहीद हो गए
उन रण बांकुरों को शीश नवायें
स्वतंत्रता की बलि बेदी पर
जिन वीरों ने प्राणों की आहुति दी
भारत के उन वीर सपूतों को हम
श्रद्धा से शीश झुका नमन करें
भारत मां ने अपने, वे बेटे खोये
दुश्मन भी जिनके लिए थे रोये
उस पुनीत मातृभूमि के प्यारे
लाल बहादुर भी,चिरनिंद्रा में सोये
भारत के जिन वीरों सपूतों ने
हंसकर फांसी का फंदा चूमा
गा रहा तराना, उन सपूतों का
लहर लहर आज, तिरंगा प्यारा
सरहद पर, जो हैं पहरा देते
दुश्मन की जो जान हैं लेते
गिरि पर विजय ध्वजा फहरा
वे ही वतन की हैं, शान बढ़ाते।
