STORYMIRROR

Aishwarya Rai

Inspirational

4  

Aishwarya Rai

Inspirational

आगाज़

आगाज़

1 min
459

जिंदगी एक पहेली है, तुम खुद को जरा सरल करो,

माना कि मंज़िल दूर है, पर तुम कोशिश तो भरपूर करो।


जिंदगी बाद में, पहले खुद को समझना शुरू करो,

हाथ छुड़ाने वालों से दूर, हाथ मिलाने वालों के संग चलो।


जो सितारों से सपने सजाये है, उनकी ओर बढ़ते चलो,

रास्तों में साथ ना मिले किसी का तो, ईश्वर का हाथ थाम चलो।


जो खो दिया उसका ग़म कैसा?

नाकामयाबी को पीछे छोड़, तुम एक नया आगाज करो।


समय की कीमत को अब पहचानो तुम, छोटी सी तो यह जिंदगी है,

तिनका-तिनका बुन कर अपना घोसला बनाओ तुम।


बढ़ते चलो कदंब छोटे है तो क्या?

वक़्त बदलेगा,

ज़माना भी बदलेगा,

तुम इरादे बड़े और हौसले तो बुलंद करो,

चलो कुछ नए तुम निर्माण करो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational