STORYMIRROR

Praveen Gola

Inspirational

4  

Praveen Gola

Inspirational

2023 .... आने वाला नया साल

2023 .... आने वाला नया साल

1 min
425

आने वाला नया साल,

ढेरों खुशियों से भरेगा झोली अपार,

लोगों की गर माने तो होगा बेमिसाल,

2023 .... आने वाला नया साल।


कोरोना महामारी अब जा चुकी है,

जश्न ~ए ~तैयारी घर बना चुकी है,

उम्मीदे वफ़ा से सब होंगे खुशहाल,

2023 .... आने वाला नया साल।


बच्चे - बूढ़े सब जोश ~ए ~सुरूर में हैं,

युवा भी यौवन के नशे में चूर से हैं,

ज़िधर देखो उधर सब कमाल ही कमाल,

2023 .... आने वाला नया साल।


अब बेचैनी बढ़ती जा रही है .....

उलटी गिनती कदम थपथपा रही है,

नाच रहे सब मिला कदम और ताल,

2023 .... आने वाला नया साल।


आज जी भर के गीत गा लो,

नए साल को और रंगीन बना लो,

जोश और जुनून से रखेंगे इसे संभाल,

2023 .... आने वाला नया साल।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational