STORYMIRROR

Meenu Sardana

Tragedy

2  

Meenu Sardana

Tragedy

किसान दुर्दशा

किसान दुर्दशा

3 mins
192

भारतीय किसान भारतीय किसान का नाम आते ही हमारे मानस पटल पर जो एक चेहरा अंकित होता है, वह फटेहाल, त्याग और तपस्या की मूर्ति का होता है। जो अथक प्रयास करके सूखी बंजर धरती से संघर्ष करते हुए सोना उगाता है। किसान जो अपने श्रम से संसार का पेट भरते हैं। देश भर की आवश्यकताओं के अनुरूप खाद्यान्न उत्पादित करने के लिए उन्हें प्रकृति से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है। ऐसे भारतीय किसान को मैं नमन करती हूँ। अपनी कविता के रूप में श्रद्धा सुमन किसान को अर्पित करती हूँ। कविता ( किसान ) यह किसान है स्वतंत्र भारत का किसान है। अभावों में भी पला है भूख में भी जला है। पेट लोगों का भरता है पर आज कर्जदार होता भारत का अन्नदाता है। जीवनदाता के ही आज संकट में हैं प्राण क्यों? सबकी इच्छाओं को पूरा करने वाले के ही हैं अरमान अधूरे क्यों ? अपने बच्चों को न पढ़ा सकता है न जींस ट्राउजर पहना सकता है सिखलाता है उनको सिद्धान्तों पर चलना, पर उसके अधूरे अरमान क्यों ? बंजर सी धरती पर सोना उगाने की रखता है क्षमता हक की लड़ाई लड़ने से वो है डरता। कितनी भी हो विकट परिस्थिति, उम्मीद वो बांधे है रखता। भटकता नहीं वो राह से लक्ष्य को साधे है रखता। जमीन वो गिरवी रख देता बेटी का ब्याह रचाने को, समाज में इज्जत पाने को। झेलता है दोहरी मार, एक तो बादल नहीं बरसता, दूसरा बरस जाता है साहूकार। देखो कर्ज तले उसकी काया है दब रही भरी चौपाल उसकी आत्मा है मर रही। सूखा वर्षा खराब फसलों को जब है देखता , न सूझे कोई रास्ता तो आत्महत्या है कर लेता। बन कर रह गया राजनीति का मोहरा साल भर करता मेहनत उगाता हमारे लिए दाना पर मिलता है उसे सिर्फ 10 आना डूब जाता है कर में, ब्याज में, क्या असल में क्या मूल में ? कैसे कुसमय से किसान गुजर रहा है अन्नदाता होकर अन्न को तरस रहा है कर्ज लेकर साहूकार से दब गया है बोझ तले इस चिन्ता मे बिलख रहा उसका परिवार, आत्मा भी रो रही है कैसे ये मुसीबत टले। जरा सोचो, तरक्की से सियासत से क्या पाओगे ? अगर न होंगे ये किसान तो अन्न कहाँ से लाओगे ? कुछ नहीं वह तुमसे चाहता, पसीना जब उसका फसल बन खेतों में है चमकता , हर दुख भूल वह खुशी से झूम उठता। अपना सर्वस्व न्यौछावर करके उगाता है धान खेती के कण- कण में होती है उसकी जान आज मै करती हूँ ये प्रार्थना कि कही ऐसा न हो जाए ये लहलहाती फसलों वाले खेत अब सिर्फ चलचित्रों में न रह जाए। हम सब अन्न पाने को तरस जाए। हो सके तो बचा लो किसान को, देश के अन्नदाता को भारत के गौरव को, देशभक्त किसान को।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Tragedy