STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract Inspirational

3  

Sudhir Srivastava

Abstract Inspirational

मन के हारे हार

मन के हारे हार

1 min
929


हार को जीत में बदलना है तो

मन से हार का भाव मिटाइए,

जीत का भाव जागृति कीजिए।

क्योंकि जीत और हार

हम और हमारा मन तय करते हैं,

मन में हार का भय हो तो जीत नहीं सकते हैं।

मन को जीत की ओर ले जाते

मन में जीत का भाव जगाइए।

फिर देखिए हार का भय मिट जायेगा

जीत मिलने में अवरोध तो आ सकते

मगर जीत से कोई रोक नहीं पायेगा।

यह कहावत यूं नहीं मशहूर है यारों

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत

जीवन में इस मंत्र को उतार लीजिए

मन के हारे का हार बस उतार फेंक दीजिए

जीत का पुष्पहार गले में धारण कर लीजिए। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract