STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

आया फागुन

आया फागुन

2 mins
268


आम बगिया में बौराने लगे

कोयल कुहू कुहू करने लगे

सरसो खेतो में फूलने लगे

गेंहू पर बालियां दिखने लगे

समझो कि फाल्गुन आगमन है।


बगिया में महुआ महकने लगे

निम्बू भी फल देने लगे

पेड़ो पर बेल के फल लगने लगे

बेरी भी बेरो से लधने लगे

समझो कि फाल्गुन आगमन है।


सम्भल पेड़ो को लाल करने लगे

तितलियां थिरकती दिखने लगे

पुरवइया हवा जब चलने लगे

हाथो में गुलाल जब दिखने लगे

समझो कि फाल्गुन आगमन है।


बिरज में होली खिलने लगे

पिचकारी बाजारों में बिकने लगे

गोरी जब मनुहार करने लगे

गुंजियो की खुशबू महकने लगे

समझो कि फाल्गुन आगमन है।


होली के गीत सुनाई देने लगे

भांग खेतो में लगने लगे

अपनत्व का अहसास आने लगे

हर्ष उल्लास दिखने लगे

समझो कि फाल्गुन आगमन है।


पिया की याद सताने लगी

बृज धाम होली के रंग में दिखने लगे

ढोल की थाप पर नृत्य होने लगे

गोबर में बर्कले बनने लगे

समझो कि फाल्गुन आगमन है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational