सच बोलने की बीमारी
सच बोलने की बीमारी
रीना एक ३० वर्ष की कवारी लड़की थी जिसे सच बोलने की बीमारी थी, उसे संधिवा और थायराइड की बीमारी थी और मोटी भी थी, शादी की उसकी उमर हो चुकी थी पर उसे कोई अच्छा लड़का मिल नही रहा था जो उसे उसकी बीमारी के अलावा भी उसका कुछ अस्तित्व है वह जान सके और उसका साथ दे सके, ऐसे में एक दिन उसे मैट्रिमोनियल साइट से जीत का न्योता आता है वो उसे स्वीकार करती है और उसको सबसे पहले अपनी बीमारी के बारे मे बताती है, जीत को इस बात से दिक्कत नहीं है ऐसा बोलता है, दोनो एक दुसरे के परिवार से बात करवाते है और खुद बाते करना शुरू कर देते है, रीना को जीत अच्छा लगने लगता है उसे प्यार हो जाता है और वो जीत पर भरोसा करना शुरू कर देती है, वो जीत के साथ अपना हर सुख दुख बांटने लगती है, बातचीत के इसी सिलसिले मे एक दिन जीत उसे अपना दुख व्यक्त करता है और रीना भी उसे बताती है कि उसे भी लड़किया उसके गाल पर जो बाल है उसकी वजह से परेशान करती थी तब जीत ने पूछा ऐसा क्यों तो रीना ने बताया कि उसे पीसीओडी नामक बीमारी हुई थी जब उसने संधीवा इलाज के दौरान जो स्टाइरोइड लिया था उसकी वजह से उसे भूतकाल में हुआ था,
तब जीत पूछता है कि तुम मां तो बन सकते हो ना रीना को झूठ बोलना नहीं आता इसलिए उसने बताया कि उसे पता नहीं है तब जीत डर गया के अगर रीना कभी प्रेग्नेंट ना हो पाए तो लोग उसे नपुंसक कहेंगे और वह मना कर देता है और ब्रेकअप कर लेता है और रीना पर आक्षेप लगाता है कि तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया, तुमने मुझसे झूठ बोला, अब रीना सोच रही थी कि मैंने कहां झूठ बोला मेरे गाल पर जो थोड़े बाल है वह तो अभी भी दिख रहे हैं उसकी नजर अच्छी थी तो उसे नहीं दिखे, पर मैंने इसमें कहा झूठ बोला, उसे बताया भी तो मैंने ही है ना, तो झूठ बोलना ओर बात छुपाना कहां से हुआ, और रही बात प्रेग्नेंट होने की तो पता नहीं है ऐसा कहा है नही होगा ऐसा तो नहीं था और कितने लोग हे दुनिया में जिन्हे कोई बीमारी नहीं होती फिर भी बच्चे नहीं होते. रीना ने यह बात यह सोचकर बताई थी कि शायद उसे सहारा सहानुभूति प्यार मिलेगा पर उसे मिला जीत का डर, वह सोच रही थी कि जब जीत ने अपनी परेशानियां बताई तो उसने जीत को सहारा दिया उसे आगे बढ़ने को प्रेरित किया और जब जीत की बारी आई सहारा देने की तो उसने यह जानते हुए की रीना को इस बात से सताया गया है जीत ने सहारा देना तो सही नहीं समझा आक्षेप और लगाए की वह झूठी है और उसी बात पर मना भी कर दिया, रीना ने जीत से विनती की आप का मन नहीं है मत करो शादी पर वजह यह मत बताना फिर भी जीत ने अपने परिवार को रीना के पीसीओडी के भूतकाल के बारे मे बता दिया और शादी के लिए मना किया, रीना ने एक आखरी विनती की मेरी फोटोज और हमारी बातो को डिलीट कर देना और बता देना जब कर लो तभी, पर जीत ने रीना के मेसेज को रिप्लाई करना बंध कर दिया,उसके कॉल उठाना बंध कर दिया तब रीना ने मजबूरी में जीत को मेसेज किया की " go to hell " . रीना कभी कभी सोचती है की जिंदगी आसान होती अगर सच बोलने की बीमारी नहीं होती।
