Sonali Tiwari

Inspirational

4.8  

Sonali Tiwari

Inspirational

राष्ट्रीय खेल...?

राष्ट्रीय खेल...?

3 mins
394


भारत... क्षेत्रफल की दृष्टि से दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा एवं दुनियां का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता एवं अनेकता में एकता के लिए विश्व भर में ख्याति प्राप्त कर चुका है । दुनियां के सभी देशों की तरह भारत का भी अपना राष्ट्र चिन्ह है, जिससे राष्ट्र के रूप में उसे पहचान मिलती है । भारत के अपने कई राष्ट्रीय चिन्ह हैं जैसे – राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय फूल, राष्ट्रीय फल, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी इत्यादि।

पर हममें से कितनों को हमारे भारत के राष्ट्रीय खेल के बारे में ज्ञात है?

है ना आश्चर्यजनक सवाल?

अब आप सोचेंगे कि इसमें ऐसा क्या है? जो आप को आश्चर्यचकित कर सके... आपका जवाब होगा- यह तो हॉकी ही है।

अरे… यही तो आश्चर्य है!

हममें से अधिकांश को यही लगता है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है । लगे भी क्यों ना... आखिर बचपन से स्कूल में यही तो सिखाया जाता है कि हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है, पर यह सच नहीं है अब आप कहेंगे ऐसा क्यों? तो ज़रा ग़ौर फरमाएं....

दरअसल भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नहीं है ।भारत ने भले ही ओलंपिक में कई स्वर्ण पदक हॉकी के लिए जीते हैं या कबड्डी के लिए ढेरों पदक हासिल किए हैं या फिर अनगिनत कप क्रिकेट के लिए जीते हैं पर अभी तक हमारा कोई राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं हुआ है।

वर्ष 1928 ,1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 में कुल 8 स्वर्ण पदक जीतकर भारत की हॉकी टीम अब तक सबसे सफल टीम है। भारत ने दुनियां को हॉकी के कुछ महान जादूगर भी दिए हैं जैसे मेजर ध्यानचंद जी, बलवीर सिंह जी इत्यादि।

संभवत इन्हीं धारणाओं के चलते हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल मान लिया गया है। तो आइए गौर करते हैं कि क्यों अभी तक भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नहीं चुना गया है?

दरअसल वर्ष 2020 में महाराष्ट्र के धुले जिले के एक स्कूल शिक्षक ने सरकार को एक आरटीआई( Right To Information) फाइल की थी कि ‘कब हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया था?’ इसपर, "खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार" (ministry of youth affairs and sports, Government of India) ने स्पष्ट किया कि "सरकार ने किसी भी खेल को देश का राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया है, क्योंकि भारत सरकार का उद्देश्य सभी लोकप्रिय खेल विधाओं को बढ़ावा देना है।"

जैसा कि ऊपर चर्चा की गई है, अनौपचारिक रूप से, हॉकी को टीम की सभी उपलब्धियों के कारण भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाता है। इसके अलावा, हॉकी की तरह, भारतीय कबड्डी टीम विश्व स्तर पर खेल का नेतृत्व कर रही है, जिसने अब तक सभी विश्व कप आयोजनों और एशियाई खेलों में सात स्वर्ण पदक जीते हैं। वर्तमान समय में लोकप्रिय क्रिकेट है। हालाँकि, अबतक भारतीय खिलाड़ियों ने इन तीनों खेलों में विभिन्न स्तर पर देश व देशवासियों को गौरवान्वित किया है, लेकिन अभी तक इनमें से कोई भी आधिकारिक रूप से घोषित राष्ट्रीय खेल नहीं है। (इस पोस्ट का उद्देश्य किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं है इसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जागरूक करना है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational