STORYMIRROR

Vinay Pandey

Romance

4  

Vinay Pandey

Romance

प्यार

प्यार

1 min
150

तुम्हारी आगोश में पड़ा है इधर तो देखो हमारा दिल है।

तड़प रहा है सिसक रहा है मेरे लिए वो तुम्हारा दिल है।।


दिलों में रंजिश को ना जगह दो ये प्यार रहने दो दिल के अंदर।

सज़ा मिली इश्क़ में हमें जो भुगत रहा ये बेचारा दिल है।।


तुम्हारे दिल को भी रख लिया है छुपा के मैंने तो दिल के अंदर।

चमक रहा है फ़लक़ पे दिल के वही तुम्हारा सितारा दिल है।।


अभी तो मेरा ये दिल जवां है ये सिर्फ तुमको ही चाहता है।

चढ़ा नही कोई रंग इसपर चढ़ा दो तुम रंग कुँवारा दिल है।।


नहीं कोई और दूसरा है तुम्हारे दिल के सिवा हमारा।

तुम्हारा दिल ही तो एक बस है हमारे दिल का सहारा दिल है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi story from Vinay Pandey

प्यार

प्यार

1 min पढ़ें

Similar hindi story from Romance