STORYMIRROR

Dinesh Dubey

Drama Romance Tragedy

4  

Dinesh Dubey

Drama Romance Tragedy

पंचम भाग 12

पंचम भाग 12

5 mins
286

नेहा,और नंदिनी दोनो ही थक चुकी थी तीन दिन से रिहर्सल और आज का सुबह से रिहर्सल और शो दोनो में ही काफी मेहनत करनी पड़ी थी, हर एंट्री के बाद फिर से कड़े चेंज करना फिर मूड चेंज करना सब कुछ इतना आसान नहीं होता है।

नेहा बेड पर गिरती हैं,तभी शैतान उसके सामने खड़ा हो जाता है,वह अभी एक सुंदर आदमी के रूप में उसके सामने आता है।

नेहा उसे देख चौक उठती है, और पूछती है,*" कौन हो तुम अंदर कैसे आए,में अभी गार्ड को बुलवाती हूं।

किंचक कहता है, *" मैं भी तुम्हारा कद्रदान हूं,तुम्हे जबसे देखा हैं तुम्हारा दीवाना हो गया हूं, बस एक बार के लिए तुम्हे अपना बनाना चाहता हूं।

नेहा तेज़ी से उठ खड़ी होती है,और कहती है,*" चुप चाप चले जाओ मैं कोई बवाल नही खड़ा करना चाहती हूं तुम लोग जैसा सोच रहे हो हम वैसी लड़कियां नहीं है, हमे नही पता था कि इस तरह के शोज में जितने के बाद यह सब भी सुनना और करना पड़ता है,वरना हम इस शो में आते ही नही।

गोकार कहता है *" कैसे नही आते आखिर हमारी प्यास कैसे बुझती, जानेमन हम बरसो से प्यासे हैं, अब जम कर प्यास बुझाएंगे, बहुत मजा आएगा जब तुम्हारे साथ सहवास करेंगे और तुम्हारा रक्त पान करेंगे।

नंदिनी चीखती है तो उसकी चीख उसके मुंह में ही रह जाती है, क्योंकि सामने गोकार अपने असली रूप में आ गया था जिसे देख नंदिनी की आवाज ही गायब हो जाती है,वह उसका भयानक रूप देख बेहोश हो जाती है।

किंचक कहता है *" चलो अच्छा हुआ बेहोश हो गई अब आराम से इसका रस लेंगे।

अवधूत उन्हें पूरी तरह से एक्साइटेड हो जाने देना चाहता था क्योंकि जब वह पूरी तरह एक्साइटेड हो जायेंगे तो उन्हे पकड़ना आसान हो जाएगा क्योंकि तब उनके सर पर वासना का भूत सवार हो जाता है तो वह बाकी बातो पर ध्यान नहीं रख पाते और तभी इन पर हमला कर पकड़ना आसान हो जाता है।

बाहर तीनो एकदम मुस्तैद थे।

चरक पूरी तरह से तैयार था, गोकार पूरी तरह से एक्साइटेड हो चुका था वह नंदिनी की ओर बढ़ता है वह उसके सुंदर सुडोल शरीर को देख हांफने लगा था,और वह जैसे ही उसके कपड़े खींचने जाता है,चरक पीछे से उसे पकड़ कर जोर से पटक देता है।

किंचक के मुंह से जोरदार चीख निकली, वह अचानक हुए इस हमले से हतप्रभ सा रह गया था।

किंचक की चीख सुन बाहर खड़े श्रमक और कारक एक एक कमरे में जाते हैं, नैवेद्य बाहर खड़ा उनका इंतजार कर रहा था ताकि कोई शैतान किसी तरह से भी निकलने का प्रयास करे तो वह उसे पकड़ ले,वैसे भी वलय को पार कर बाहर आना इतना आसान नहीं था।

चरक गोकार को कई बार पटक चुका था वह जानता था की इसे जरा भी मौका मिला तो वह भरी पद सकता है,तभी नैवेद्य अंदर आता है,और दोनो ही मिलकर बुरी तरह से उसे मारने लगते है।

किंचक को अवधूत और श्रमक मौका ही नही देते हैं और उसे पीटते हुए दरवाजे से बाहर ले जाए है, कहते है ना की जो पहला वार करता है जीत अक्सर उसी की होती है, इस बार इन लोगो ने सोच समझ कर दोनो पर सही समय पर अटैक किया था, दोनो शैतानों के दांत उखाड़ लिया गया था, वह दोनो गिड़गिड़ाने लगते हैं, *"!?

किंचक कहता है,*" अब बस करो बहुत मार खा लिया तुम लोगो ने धोखे से वॉर किया और हमे हर दिया।

कारक कहता है,*" तुम लोग तो हर काम धोखे से ही करते हो, अभी इन बेचारी लड़कियों के साथ कौन सा कार्य करने जा रहे थे।

इतना कह कर उसकी पिटाई चालू ही रखतें हैं, दोनो ही गिगड़िड़ाने लगते है,और छोड़ने की दुहाई देने लगते हैं, उसी समय नैवेद्य भी वहां आ जाता है,और फिर पांचों अपने हाथ मिलाकर मंत्र पढ़ते हैं और उन दोनो को एक वलय में कैद कर नर्क लोक भेजते हैं।

वहां पर जाकर दोनो ही शैतान एक दूसरे पर दोषा रोपड़ करने लगते है।

किंचक कहता है,*" तुमने तो कहा था देव जा चुके हैं इसलिए हम स्वतंत्र होकर इन लड़कियों के पीछे पड़े थे,वरना तो हम पकड़े ही नही जाते और लड़कियां लेकर गायब भी हो जाते और वह लोग देखते रह जाते।

गोकार कहता है,*" इस बार इन देवताओं ने हम शैतानों की चल चल दिया इसी कारण हम उनको अहसास नही कर पाए,अगर यह पता होता की वह साथ में है तो ये नौबत ही नही आती।

नरक के पहरेदार उनके साथ भी वही व्यवहार करते है जो पिछले तीनो शैतानों के साथ किया था, उनकी भी बांधकर उसी आग के तालाब में डाल देते हैं।

पंचम दोनो ही बेहोश लड़कियों को होश में लेट है,तो दोनो ही चौक कर उठ बैठी।

नेहा चारो ओर देखती है और कहती है,"" कितना भयानक सपना था, शैतान हमारे साथ सहवास करने वाला था,तभी बाहर से दूर नॉक करने की आवाज आती है,तो वह चौकती है, और कहती हैं, *" कौन है।?

बाहर से घबराई हुई नंदिता कहती है,*" मैं नंदिता ,*"!!?.

नेहा दरवाजा खोलती है तो घबराई हुई नंदिता कहती है,*" यार उस कमरे में मैने बहुत भयानक सपना देखा,क्या मैं तुम्हारे साथ रूम शेयर कर लूं मुझे अकेले में दर लग रहा है।

उन दोनो को यह नही पता था की वह कितने बड़े खतरे से बची हैं, अब तक तो दोनो ही स्वर्ग सिधार चुकी होती।

नेहा कहती है,*" सेम सपना मैने भी देखा था बापरे बाप कितना भयानक शैतान था, में तो सपने में भी बेहोश हो गई थी।

नंदिता भी कहती है,*" मेरा भी सेम था मुझे लगता है,वो जो कमीना मंत्री आया था,उसी की रूह शैतान बन कर आ गई थी,कैसे शैतानों की तरह घूर रहा था शायद उसका ही इफेक्ट हमारे दिमाग पर हावी हुआ होगा।

पंचम बाहर आकर एक दूसरे को देख मुस्कराते है।

क्रमशः


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama