Amit Nehra

Comedy

4  

Amit Nehra

Comedy

नकली आँख

नकली आँख

1 min
191


बड़े नेताजी तो बन गए पर दुर्भाग्य से एक आँख खराब थी।

विदेश भी जाना हुआ। पता चला कि वहाँ नकली आँखें बड़ी सुंदर और हूबहू बनाई जाती थीं।

फैसला लिया कि खुद के लिए भी एक नकली आँख बनवा ली जाए।

नकली आँख बनी, पहनी।

नकली आँख इतनी परफेक्ट बनी थी कि सभी धोखा खा गए कि असली कौन सी है और नकली आँख कौन सी ?

कोई भी अंतर नहीं बता पाया।

एक जिगरी यार के पास गए हुए थे, उससे भी पूछा इन दोनों में से असली आँख कौन सी है ?

आँखों में आँख डालकर जिगरी यार तुरंत बोला, 'ये' है।

आश्चर्यमिश्रित स्वर में पूछा, तुझे कैसे पता चला !!!

इसमें कौन सी बड़ी बात है। इस आँख में शर्म नाम की कोई चीज ही नहीं है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Comedy