मास कम्युनिकेशन में एम.एस.सी., एम.बी.ए. और लॉ ग्रेजुएट, अमित नेहरा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और राजनीतिक विश्लेषक के रूप में वे एक चर्चित चेहरा होने के साथ ही लेखक के रूप में भी उन्होंने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
अमित नेहरा, दैनिक भास्कर, भव्य भास्कर और देशबन्धु आदि... Read more
मास कम्युनिकेशन में एम.एस.सी., एम.बी.ए. और लॉ ग्रेजुएट, अमित नेहरा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और राजनीतिक विश्लेषक के रूप में वे एक चर्चित चेहरा होने के साथ ही लेखक के रूप में भी उन्होंने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
अमित नेहरा, दैनिक भास्कर, भव्य भास्कर और देशबन्धु आदि अनेक संस्थानों में कार्य करने के बाद आजकल 'दैनिक सवेरा टाइम्स' समाचार-पत्र समूह में ब्यूरो चीफ़ के पद पर कार्यरत हैं। अमित नेहरा A1 तहलका, फोकस न्यूज़, खबरें अभी तक, ओके इंडिया, एस.टी.वी. हरियाणा न्यूज़, Mh1 न्यूज़, जनता टीवी, लिविंग इंडिया, ख़बर फ़ास्ट, सहारा समय और इंडिया न्यूज़ आदि टीवी चैनलों पर वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर समसामयिक विषयों पर नियमित रूप से अपनी राय रखते रहते हैं। आकाशवाणी रोहतक से उनकी ढ़ेर सारी वार्ताएँ प्रसारित हो चुकी हैं। वे विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में सम्पादकीय, लघुकथाएं और व्यंग्य भी लिखते रहते हैं। मेनस्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया की रिसर्च पर भी उनकी गहरी पकड़ है।
पत्रकारिता हो या साहित्य-लेखन ; विज्ञान-लेखन हो या दैनिक जीवन ; हर विषय पर अमित नेहरा की त्वरित, चुस्त, सटीक और चुटीली चुटकियाँ सामने वाले को हतप्रभ कर देती हैं।
'कहो ना', से पहले अमित नेहरा 'रंगीला हरियाणा', 'कोविड-19@2020', 'अजब कोविड-19 के गजब किस्से' और 'COVID-19 DON'T COME AGAIN' नामक चार पुस्तकें लिख चुके हैं। इन सभी पुस्तकों को पाठकों ने हाथों हाथ लिया है। कहो ना की लेखन शैली से अमित नेहरा ने एक अलग और दमदार तरीके से साहित्य जगत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हिंदी लेखन हो या अंग्रेजी लेखन, अमित नेहरा की कलम दोनों भाषाओं में समान रूप से चलती रहती है।
इसके अलावा अमित नेहरा सामाजिक सरोकारों से भी ज़मीनी रूप से जुड़े हुए हैं। इस समय वे एन.सी.आर. मीडिया क्लब के प्रेसिडेंट हैं। इसके साथ-साथ वे अनेक ट्रस्टों से भी जुड़कर समाजसेवा कर रहे हैं। उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता और बेहतरीन सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर हरियाणा के राज्यपाल उन्हें प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित कर चुके हैं।
सम्पर्क : +919810995272
Email- amitnehra007@gmail.com
Website- https://amitnehra007.blogspot.com/ Read less