STORYMIRROR

kashmala sheikh

Romance

2  

kashmala sheikh

Romance

मोहब्बत नहीं रहीं🍃

मोहब्बत नहीं रहीं🍃

1 min
376

हाँ, मोहब्बत नहीं हैं तुमसे

कह दिया न नहीं है तो बस.....

अब चले जाओ,सच तो सुन ही चुके हो।

बहुत बुरी लग रही हूँ न मैं आज?

लगू भी क्यूँ ना

तुमसे मोहब्बत का इनकार जो कर चुकी हूँ

ठीक है कोई नहीं... जा सकते हो।

शायद आज के बाद तुम मुझे देख न पाओ,

शायद कल जब सवेरे उठो तो मेरी हज़ारो मिस्ड कॉल्स न दिखे तुम्हें,

या कल के बाद शायद कभी ब्लेज़र भी न पहनो।

अच्छा ही वैसे,

अब तुम्हें किसी को देखते ही जलती सिगरेट जेब में डालनी नही पड़ेगी,

अब जितना चाहो झगड़ लो अपनी बेबे से,कोई तुमसे इस पर रूठेगा नहीं।

जवाब चाहते हो न मुझसे,मेरे इनकार का जवाब....

बस तुमसे मोहब्बत नही रहीं...

याद रखना,

जब कभी तुम्हारी बेटी हो और

अपनी पसंद तुम्हारे सामने रखे

और उस लड़के की बेबे मना कर दे,

उसके बाद जब वो चुप चाप लौट आए तो

उससे ऐसे सवाल मत करना...बस सीने से लगा लेना......

हाँ, मोहब्बत नहीं हैं तुमसे

कह दिया न नहीं है तो बस.....

क्या सच में मान लिया तुमने.....?

अच्छा हैं....

हाँ, मोहब्बत नहीं हैं तुमसे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance