STORYMIRROR

Sachin kumar

Romance

4  

Sachin kumar

Romance

मेरी मेहबूबा

मेरी मेहबूबा

5 mins
0


यह मेरी पहली प्रेम कहानी है। इसमें प्यार है, दर्द है, तड़प है, गुस्सा है, जलन है और पागलपन भी है—कुल मिलाकर यह एक फुल-ऑन लव स्टोरी होने वाली है, क्योंकि मुझे प्रेम कहानियां बहुत ज्यादा पसंद हैं।
एक सुनसान सड़क पर, रात के अंधेरे में एक गाड़ी फुल स्पीड से आकर रुकती है। तभी गाड़ी का दरवाजा खुलता है और एक जख्मी लड़के को उसी सड़क पर फेंककर वह गाड़ी वहां से गायब हो जाती है। वह लड़का, जिसके पूरे जिस्म पर बेरहमी से मारे जाने के निशान थे, उसके हाथों, पैरों और पूरे शरीर से खून रिस रहा था। बस उसकी हल्की-सी सांस चल रही थी। उसने अपने हाथ में एक हार्ट-शेप (दिल के डिजाइन वाला) लॉकेट बड़ी कसकर पकड़ा हुआ था, ऐसा लग रहा था जैसे उसी लॉकेट में उसकी जान बसी हो। उसकी आंखों में बहुत गहरा दर्द नजर आ रहा था—अपना सब कुछ खो बैठने का दर्द। उसने अपने शरीर की पूरी ताकत लगाकर एक नाम लिया— "आशी.....!" और इसी के साथ उसके दिल का दर्द आंसू बनकर बहने लगा।
एक बड़ा-सा म्यूजिक स्टूडियो, जहां कई हिट गाने बनाए जाते हैं। वही गाने, जो हमें खुश कर जाते हैं और कभी रुला जाते हैं, दिल को सुकून दे जाते हैं और मन को मोह लेने वाली वो आवाजें जो सीधा हमारे दिलों में उतर जाती हैं। आज की कहानी भी संगीत से सजी प्यार की कहानी है। शहर का एक नामी म्यूजिक स्टूडियो, जिसका नाम 'रिदम म्यूजिक स्टूडियो' था, इस शहर का सबसे बेस्ट स्टूडियो था। इसने शहर को कई बड़े हिट सॉन्ग दिए थे। आज यहां एक बहुत बड़ा म्यूजिक शो होने वाला था, जिसकी चर्चा पूरे शहर में थी। हजारों टिकटें बिक चुकी थीं और पूरा हॉल लड़के-लड़कियों से खचाखच भरा हुआ था, क्योंकि आज उनके फेवरेट सिंगर की परफॉर्मेंस थी—वह शख्स, जिसने अपनी आवाज से सबको दीवाना बना दिया था।
वही, स्टूडियो के अंदर बहुत ही तनाव का माहौल बना हुआ था। एक लड़का बार-बार किसी को कॉल लगा रहा था और गुस्से में बोला, "यार फोन उठा! पिक अप द फोन, डेमन!" तभी वहां एक और लड़का भागते हुए आया, जो काफी परेशान दिख रहा था। उसने रोनी (जिसका नाम रोनी है) से कहा, "भाई रोनी, उसका कुछ पता चला? कहां है वो? देख, शो शुरू होने में अब बस 10 मिनट रह गए हैं! तूने उसको फोन किया?"
शान की ये बातें सुनकर रोनी का दिमाग और ज्यादा खराब हो गया। उसने गुस्से में अपना फोन शान को दिखाते हुए कहा, "देख जरा, मैंने पूरे 20 बार उसे कॉल किया, पर उसने मेरे एक कॉल का भी जवाब नहीं दिया। पिछले आधे घंटे से उसे कॉल कर रहा हूं, पर वो है कि मेरा फोन उठा ही नहीं रहा! और अब मैं लास्ट मोमेंट पर किसी और को भी तो नहीं ला सकता।"
रोनी की बात सुनकर शान हल्का सा मुस्कुराया। रोनी ने कहा, "तुझे इतनी टेंशन है और हंसी आ रही है?"
शान बोला, "तो क्या करूं भाई? एक बात बता, तू किसी को भी उसकी जगह ले आएगा? ये जो बाहर भीड़ देख रहा है ना, ये उसको देखने आई है। ये जो हमारी हजारों टिकटें एक दिन में बिक गई हैं, वो उसकी वजह से हैं। इन लोगों को कोई और नहीं, सिर्फ वही चाहिए।"
रोनी घबराकर बोला, "तो क्या करूं यार? अगर ये शो नहीं हुआ, तो ये पब्लिक हमारे कपड़े फाड़ देगी! समझ शान भाई, अब तो भगवान ही हमें बचा सकते हैं।" यह बोलकर दोनों अपने हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करने लगते हैं।
तभी स्टेज पर अनाउंसमेंट होती है। एक लड़की हाथ में माइक लिए स्टेज पर आती है और कहती है, "हे गाइस, जिस पल का आप सबको इंतजार था, वो पल आ गया है! आपके और हमारे दिलों पे राज करने वाला अब इस मंच पर आने वाला है, तो दिल थाम के बैठ जाइए!"
उसके ऐसा बोलते ही पूरे हॉल में हलचल मच गई। हर किसी की नजर स्टेज पर थी। लड़कियां तो अपने दिल पर हाथ रखकर बैठी थीं, क्योंकि आज उनका ड्रीम बॉय उनकी आंखों के सामने आने वाला था।
उधर, अंदर रोनी और शान का बुरा हाल था। वो बस यही सोच रहे थे कि अगर वो नहीं आया, तो उनका क्या होगा?
तभी स्टेज पर एक धमाका होता है और आतिशबाजी व साउंड इफेक्ट्स के साथ एक खूबसूरत नौजवान की एंट्री होती है। इसी के साथ वहां मौजूद हर किसी की धड़कन कुछ पलों के लिए थम सी जाती है। एक लड़का हाथों में गिटार लिए स्टेज के बीचों-बीच रखी एक चेयर पर बैठा हुआ था। उसने ब्लैक कलर की शर्ट, डार्क महरून कलर की पैंट और ब्लैक लेदर जैकेट पहन रखी थी। उसकी गर्दन पर स्टार का टैटू बना था जो उसे और भी अट्रैक्टिव लुक दे रहा था। आंखों में रेड गॉगल्स थे, जिन्हें उसने उतार दिया।
उसकी आंखें भूरे रंग की थीं और उनमें बहुत गहराई थी। कोई भी लड़की उन आंखों में देखे, तो शायद उनके प्यार में पड़े बिना न रह पाए। बालों को उसने जेल से सेट किया था, उसकी नाक बेहद शार्प थी और चेहरे पर हल्की बियर्ड उसे और दिलकश बना रही थी। भीड़ में लड़कियां तो क्या, लड़के भी उसे एकटक देखे जा रहे थे।
तभी उसने गिटार की गूंज के साथ अपना गाना शुरू किया, तो सभी जैसे अपने होश में आए:
woah_woah-Woah'''''''
Na na na...
झुकी तेरी पलकों पे मिल जाए मुझे पनाह,
पलके गिरे आंसू भरी रह जाएं मेरे निशान।
टूटे दिल की मर कर तू फिक्र मेरे हमनवा,
प्यार दूं तुझको इस कदर रह जाए मेरे निशान।
मेरे निशान, मेरे निशान, मेरे निशान...
खाक में मिल जाऊं मैं जैसे कि एक लम्हा,
आ लग जा सीने से, बन जा मेरा रहनुमा।
देखता हूं सपने तेरे सुन ले मेरी जाने-जान,
ख्वाब ये सच हो जाए अगर खुदा हो मेहरबान।
मेरे निशान, मेरे निशान, मेरे निशान...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance