STORYMIRROR

D.J Tech

Inspirational

4  

D.J Tech

Inspirational

हिंदी दिवस पर कविता

हिंदी दिवस पर कविता

1 min
218


विश्व में सबको प्यारी हिंदी,

"ह" से हृदय की वाणी हिंदी।

"द" से दिल की जुबान है हिंदी,

भारत का अभिमान है हिंदी।।

सब जन का सम्मान है हिंदी,

प्रेम का अद्भुत आयाम है हिंदी।

हम भारतीयों की पहचान है हिंदी।।

भावनाओं के सागर में,

भी जब हिलोरे लेते हैं।

हिंदी संग तब भी भारतीय,

सपने संजो लेते हैं।।


जीवन का सुख -दुख उसमें पिरो देते हैं,

"हिंदी" वह भाषा है जिसमें हम भाव संजो लेते हैं।

कब यह भाषा हमारी "रूह" में समा जाती है,

सच कहूं तो मां के "गर्भ" से ही आ जाती है।।

"हिंदी" का साथ हमारे चेहरे पर नूर लाता है,

हिंदी बोलना हमें विश्व में "गौरव" दिलाता है।।


हम भारतीय हैं, यह हमारी पहचान कराता है,

संकोच ना करें मन में, सारी भाषाओं में हिन्दी का विशेष स्थान है।।


आओ सब मिलकर इस का सम्मान करें ।

स्वयं हिंदी बोलें और अपने भारतीय होने पर गर्व करें।।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational