STORYMIRROR

Vaishali 😇

Inspirational

2  

Vaishali 😇

Inspirational

हार गया लेकिन खुद से जीत गया

हार गया लेकिन खुद से जीत गया

2 mins
173

दोस्तों नमस्कार आप सभी का स्वागत है

आज मैं आपको एक ऐसी motivational stories बता रहा हूँ जिसे पढ़ने के बाद 

आपकी ऊर्जा पहले जैसी नहीं रहेगी तो चलिए

बिना आपका समय गवाये motivational story को शुरू करते है

 

हरीश नाम का एक लड़का था। उसको दौड़ने का बहुत शौक था। वह कई मैराथन में हिस्सा ले चुका था। परंतु वह किसी भी race को पूरा नहीं करता था। एक दिन उसने ठान लिया कि चाहे कुछ भी हो जाये वह race पूरी जरूर करेगा। अब रेस शुरू हुई हरीश ने भी दौड़ना शुरू किया धीरे -2 सारे धावक आगे निकल रहे थे। मगर अब हरीश थक गया था।

वह रुक गया, फिर उसने खुद से बोला अगर मैं दौड़ नहीं सकता तो कम से कम चल तो सकता हूँ। उसने ऐसा ही किया वह धीरे 2 चलने लगा मगर वह आगे जरूर बढ़ रहा था।

अब वह बहुत ज्यादा थक गया था। और नीचे गिर पड़ा उसने खुद को बोला की वह कैसे भी करके आज दौड़ को पूरी जरूर करेगा। वह जिद करके वापस उठा

लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ने लगा और अंततः वह रेस पूरी कर गया। माना कि वह रेस हार चुका था। लेकिन आज उसका विश्वास चरम पर था। क्योंकि आज से पहले race को कभी पूरा ही नहीं कर पाया था। वह जमीन पर पड़ा हुआ था। क्योंकि उसके पैरों की मांसपेशियों में बहुत खिंचाव हो चुका था। लेकिन आज वह बहुत खुश था। क्योंकि आज वह हार कर भी जीता था। दोस्तों हम भी तो इस तरह की गलती करते है हमारी life में कभी भी अगर कोई परेशानी होती है तो उस काम को नहीं करते और छोड़ देते है। अगर आप एक student हो और रोज 10 hr की study करते हो और किसी दिन कोई परेशानी की वजह से आप पढ़ाई नहीं करते, मगर आपको भले ही 5 hr मिले पढ़ना जरूर चाहिए।


हरीश की कहानी से हमें यही सीखने को मिलता है कि अगर हम लगातार आगे बढ़ते रहे तो एक दिन हम हारकर भी जीत जाएंगे, छोटे छोटे कदम बढ़ाते जाओ और आगे बढ़ते जाओ

यही सफलता का नियम है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational