STORYMIRROR

Adarsh Koundal

Inspirational

4  

Adarsh Koundal

Inspirational

गर्मी में नन्हीं प्यासी चिड़िया और हम खुद

गर्मी में नन्हीं प्यासी चिड़िया और हम खुद

2 mins
481

एक बार एक चिड़िया गर्मियों में बहुत प्यासी थी । वह पानी की तलाश में इधर-उधर घूम रही थी। इधर उधर घूमने के बाद भी उसे पानी की एक बूंद भी नहीं मिली। नन्हीं चिड़िया ने पानी की तलाश में इधर-उधर घूमते हुए देखा कि घरों में बच्चों ने ब्रश करते समय पानी का नल ऐसे ही खुला छोड़ा रखा है, महिलाएं बर्तनों को धोते समय फोन देख रही है और आधे से ज्यादा पानी ऐसे ही बर्बाद हो रहा है, लोग पानी की बाल्टी में पानी भरते हुए कहीं भी चले जा रहे है और सारा पानी ऐसे ही बहता हुआ जा रहा है, और लोगों ने घरों में ऐसे ही पाइपें खुली छोड़ रखी है ,जिससे काफी हद तक पानी बर्बाद होता है बहता जा रहा है। और जब नन्ही चिड़िया ने इन जगहों पर पानी पीने की कोशिश की तो उसे वहां से भगा दिया गया । और अंत में नन्ही चिड़िया भयंकर गर्मी के कारण एक बूंद भी पानी ना मिलने के कारण मर गई। नन्ही चिड़िया ने मरते समय सोचा कि लोग मुझे एक बूंद पानी भी पीने के लिए ना दे सके। और स्वयं खुद इतना ज्यादा पानी बर्बाद कर रहे हैं। और आने वाले समय में एक ऐसा दिन आएगा जब लोग गर्मियों में स्वयं एक - एक बूंद पानी के लिए तरसेंगे ।

शीर्षक----- तपती गर्मी में मनुष्य ही बेहाल हो जाता है। तो उन मासूम पक्षियों हालत को सोचिए। इस गर्मी में एक आदत लगाइए , दाना- पानी ना सही पर पक्षियों के लिए एक कटोरी पानी ही लगाइए। 


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational