Jaat Ji

Romance Tragedy

4.0  

Jaat Ji

Romance Tragedy

एक लड़के कि सच्ची प्रेम कहानी।

एक लड़के कि सच्ची प्रेम कहानी।

4 mins
174



एक लड़का था। वह पढने में बहुत अच्छा था। उसने 2018 मे आईटीआई कॉलेज मे दाखिला लिया। पढने मे बहुत अच्छे होने के कारण उसके कक्षा के अध्यापक ने उस को कक्षा का मॉनिटर बना दिया। धीरे-धीरे 1 महीना गुजर । उसकी कक्षा मे कुछ लड़कियों भी थी। उन्हीं लड़कियों में से एक लड़की उस लड़के को पसंद आने लगी। जब भी वह कॉलेज आती तो वह लड़का उसको देखकर बहुत खुश होता।  

कक्षा का मॉनिटर होने से सभी छात्रों के फोन नंबर उस लड़के के पास थे। नवम्बर मे उस लड़के का जन्मदिन था। उस लड़के ने अपने जन्मदिन पर उस लड़की को प्रपोस किया। वह लड़की डर गई। उसने उस लड़के से मना करना तो चाहा लेकिन लड़के ने उस को थोड़ा समय दिया सोचने के लिए। फिर वह दोनों कुछ दिन बाद कॉलेज मै आये, पर एक दूसरे कि तरफ नहीं देखा। लड़का बहुत डरा हुआ था कि लड़की अध्यापक से कुछ कह ना दे।कॉलेज कि छुट्टी होने पर वह दोनों कॉलेज कि बाल्कनी मे मिले। दिनों एक दूसरे कि तरफ देख रहे थे। लड़के ने लड़की का हाथ अपने हाथ मे लेकर उससे ई लव यू बोला । लड़की ने कहा तुम मुझे हमेशा खुश रखोगे और कभी भी मुझे परेशान और ब्लेकमैल नहीं करोगे। लड़के ने कहा पगली तुजसे प्यार करता हूँ कोई मजाक नहीं। धीरे धीरे उनके यह रिलेशन काफी आगे तक बढ़ गया।कॉलेज खत्म हि होने वाला था।लड़के के साथ रह कर लड़की पढने मे बहुत अच्छी हो गई और लड़का थोड़ा डल हो गया। एग्जाम हो जाने के बाद् लड़के ने अपनी कक्षा मे दूसरा स्थान पाया। और लड़की 6 स्थान पर आयी। लड़के को उस लड़की से बहूत प्यार हो गया था वह उस लड़की के लिए कुछ भी करने को तैयार था। आईटीआई के बाद वह लड़की जयपुर कॉलेज मे सिलेक्टेड हो गई। कुछ दिन तक तो दोनों के बीच अच्छे से बात हुई फिर धीरे धीरे लड़की ने बात करने से मना कर दिया । लड़के ने यह सोचा कि वह अपने घर से भार होकर पढ़ रही है। तो लड़के उसको कभी कभी फोन करने लगा जिससे उस लड़की को पढने मै कोई दिक्कत ना हो ।जब उस लड़की का कोर्स खतम हो गया तो लड़की अपने घर पर आयी। जब यह लड़के को पता चला तो लड़का उस के घर गया । लड़के को अपने घर पर देखकर लड़की डर गई थी। फिर उसकी छोटी बहन चाय लेकर आयी। लड़के ने चाय पी और थोड़ी देर मे वह लड़की आयी।उस को देखकर वह लड़का बहुत खुश हुआ पर लड़की बहुत डरी हुई थी।लड़का अब वहाँ से चलने लगा लड़का ने लड़की से फ़ोन करने को कहा फिर वहाँ सा चला गया। लड़की ने फोन नहीं किया।कुछ दिनों के बाद लड़के ने फोन किया तो लड़की ने कहा कि कही पर जॉब लगवा दो। लड़के ने उसकी जॉब भी लगवा दी। वह लड़का हमेशा उसकी मदत करता। वह लड़का उस लड़की से अब भी अपनी जान से ज्यादा प्यार करता था। लड़के को सब मालूम था कि हम दोनों के बीच फुल रिलेशनशिप हो चुकी थी लेकिन लड़की शायद यह भूल चुकी थी। लड़का ने उस लड़की से शादी करने को बोला लड़की ने मना कर दिया लड़का उस को मंगल सूत्र भी देकर आया पर उस लड़की ने वह रास्ता मे कही पर फेक दीया।अब वह लड़की केवल उसका फायदा उठा रही थी। लेकिन लड़का क्या करता वो तो उससे सच्चा प्यार करता था। लड़के के घर वाले लड़के से अब परेशान होने लगे। वह लड़का dippression मे रहा 5 महिना।लड़के की चचेरी बहन ने उस की कंडीशन को समझा और उसे समझाया लड़के को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था।लड़के ने उसे खूब भुलाना चाहा, पर वह उसे भुला नहीं सका। पर अब लड़का कुछ करना चाहता था। उसने फिर से पढ़ना शुरू किया। और वह रेल्वे मे सेलेक्ट हो गया। उस लड़के ने लडकी के पास फिर फोन करके पूछा शादी के लिय फिर से लड़की ने मना कर दियाया।लड़का उस के लिए बहुत पागल था। लेकिन वह लड़की उसकी फीलिंग्स समझ नहीं रही थी। वह लड़का अब भी उससे बहुत प्यार करता है । उस लड़के का वह पहला ओर आखरी प्यार हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Romance