STORYMIRROR

Sara Garg

Children

5.0  

Sara Garg

Children

एक जंगल दो जंगल हो गए।

एक जंगल दो जंगल हो गए।

2 mins
1.1K


एक हिन्दवन नाम का बड़ा जंगल था, उसके साथ में लगा पाकवन नाम का दूसरा जंगल भी था। दोनों जंगल के जानवरों में बड़ा प्रेम था। रहना, खाना, पीना, घूमना सब साथ-साथ था। दुःख में, खुशी में, दोनों साथ में रहते थे। कोई बाहर से देखता तो यही सोचता कि दोनों एक ही जंगल है।

सब कुछ अच्छा चल रहा था, कि इक दिन बिटिवन नाम के जंगल से कुछ जानवर आए। उन्हें हिन्दवन और पाकवन की खुशी देखी नहीं गई। उन्हें पता चला कि दोनों जंगल को मिलाकर इतना सारा सोना है जितना दुनिया में कहीं नहीं।

बिटिवन के जानवरों ने सोना पाने की सोची, वे उनसे लड़े पर हिन्दवन और पाकवन के जानवरों ने मिलकर उन्हें भगा दिया।

फिर बिटिवन ने फूट डालो राज करो अपनाया। उसने धीरे-धीरे दोनों जंगल के जानवरों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काया और फिर इक दिन हिन्दवन और पाकवन दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हो गए और दोनों में लड़ाई होने लगी। और लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों जंगल अलग-अलग हो गए।

अलग होने के बाद भी दोनों लड़ते रहे। बहुत सालों बाद उन्होंने एक होने की सोची पर बिटिवन ने फिर कुछ ऐसा किया कि दोनों के बीच फिर लड़ाई हो गई और जब-जब वो एक होने की सोचते हैं बिटिवन हमेशा उनकी लड़ाई करवा देता था और यह लड़ाई आज तक चल रही है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Children