STORYMIRROR

बालिका सुधार गृह

बालिका सुधार गृह

1 min
3.7K


एक एनजीओ की शिकायत पर बालिका सुधार गृह से कई बच्चियों को पुलिस बचा कर ले आई थी।

किन्तु उनकी मानसिक स्थिति इतनी भयंकर थी कि कोई कुछ भी कहने में सक्षम नहीं थी। इसीलिए सभी बच्चियों को मनोचिकित्सक की निगरानी में भेज दिया गया। अगले ही दिन मुख्यमंत्री बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ बच्चियों से मिलने पहुंचे। मंत्री जी के आने की सूचना बच्चियों को दे दी गई थी।

मंत्री और अधिकारी जब उस कमरे में उनसे मिलने पहुंचे तो उन्हें देखकर सदमे में आ गए। सभी बच्चियाँ आँखें और मुट्ठी भींचें अपने-अपने बिस्तर पर निर्वस्त्र पड़ी थीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi story from ललित कुमार मिश्र Sonylalit

Similar hindi story from Crime