STORYMIRROR

Dheeraj kumar shukla darsh

Inspirational

4  

Dheeraj kumar shukla darsh

Inspirational

वो अब्दुल कलाम है

वो अब्दुल कलाम है

1 min
214

लिखें क्या उनके लिए

जो खुद आसमान हैं  

गर्व हैं भारत को जिन पर

वो अब्दुल कलाम हैं


होता है सम्मान जिनका

दुनिया के हर देश में

जिनकी शालीनता का कभी

होता नहीं अवसान है

वो अब्दुल कलाम हैं


जनता के वो राष्ट्रपति

मिसाइल मैन नाम है

सिखाते बहुत कुछ है

वो शिक्षक महान हैं

वो अब्दुल कलाम हैं


देने को सम्मान उनको

नासा ने बदला नाम

सैटेलाइट को दी थी जिसने

कलाम की पहचान हैं

वो अब्दुल कलाम हैं


तिरंगा करता नाज जिन पर

भारत माँ की शान हैं

हिमालय से हिम्मत जिनकी

भारत का अभिमान हैं

वो अब्दुल कलाम हैं .



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational