STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract Tragedy

4  

Sudhir Srivastava

Abstract Tragedy

विरह

विरह

1 min
482

उद्दगिन मन

सूनी निगाहें 

शून्य में झांकती

घोर निराशा में

अपने को भूल

उम्मीद खोकर

नाउम्मीदी में जीती

न खुशी, न दुःख

बस पीड़ा को पीती

बोझिल समय यात्रा 

क्रूर समय चक्र का

शिकार हो विरह वेदना को

स्वर की प्रतीक्षा में

पल पल उधार की साँसों सा

जीवन के कटीले पथ पर

बेबस होकर चलते जाना

न जीने का मोह

न मृत्यु का खौफ

फिर भी जीते जाना

मुर्दों सरीखा

बस दो दो हाथ करना

विरह के संग हर रोज।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract