STORYMIRROR

Sanaya Nayak

Inspirational

3  

Sanaya Nayak

Inspirational

वीर जवान

वीर जवान

1 min
243

वो आतिश में तू जले

वो आतिश ही भभक उठे

वो गर्व की दहाड़ है

वो लड़ने को तैयार है

जब मातृ भूमि पे प्रहार है

वो जंग की ललकार है

फिर जीत का इंतजार है

जब दुश्मनों की हार है।


वो शान की पुकार है

वो जीत का इजहार है

जब दुश्मनों की हार है।

वो देश के लिए प्यार है

वो मर मिटने को तैयार है

वो जुनून का इख्तियार है

वो फख्र रूह में सवार है

वो जीत का इजहार है

जब दुश्मनों की हार है।


वो हर सुख भूल आया है

वो अपनों को छोड़ आया है

वो हर कठिन इम्तेहान पार कर आया है

वो भारत मां की रक्षा करने की प्रतिज्ञा से आया है

वो जीत का इजहार है

जब दुश्मनों की हार है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Sanaya Nayak

Similar hindi poem from Inspirational