STORYMIRROR

Seema Khanna

Inspirational

3  

Seema Khanna

Inspirational

उठो बेटियों

उठो बेटियों

1 min
185

हँसो ठठा के हँसो बेटियों 

मत गुमसुम बन जाओ

शहसवार बन इस जहान में 

तुम परचम लहराओ


धर्म की नंगी तलवारों पर 

अब हमको ना टांगा जाये,

कोख में डर से सहम सहम कर 

अब हमको ना पाला जाए।


पढ़ें लिखें और ख़ूब बढ़े 

बन डाक्टर टीचर इंजीनियर,

बिजली सी चमके ख़ुशबू सी 

दमके तेरी आभा की चमकार


आधी दुनिया ने भरी हुंकार 

संसद में हों हम भागीदार

क़लम कॉपी किताब उठाओ,

अपनी क़िस्मत ख़ुद चमकाओ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational