STORYMIRROR

उसने कहा

उसने कहा

1 min
14.4K


जिक्र तो हमारा भी है

इतिहास में

लेकिन फर्क इतना है

तुम केन्द्र पर हो

हम परिधि पर हैं

तुमने लिखा इतिहास

धकेल दिया हमें परिधि पर

वो वक्त आयेगा एक दिन

जब लिखेंगी औरतें

अपना इतिहास

उस वक़्त का हमें इंतज़ार है

और बड़ी शिद्दत से इंतज़ार है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Vishnu Prabhakar Vishnu

Similar hindi poem from Inspirational