STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Abstract

4  

Gurudeen Verma

Abstract

तुमसे मैं एक बात कहूँ

तुमसे मैं एक बात कहूँ

1 min
244

तुमसे मैं एक बात कहूँ, बुरा अगर नहीं माने तू।

मेरे इस दिल को पसंद है, इस जहां में एक सिर्फ तू।।

तुमसे एक बात कहूँ ----------------------------।।


यह तेरा ही असर है, हमको यह खबर भी नहीं।

इस जहां में क्या हो रहा है, आता नजर भी नहीं।।

यकीन इस बात का कर तू, याद सिर्फ आती है तू।

तुमसे मैं एक बात कहूँ -------------------------।।


यह भी सच है मुझको, तुमसे कभी थी नफरत।

तेरी कुछ बातें सुनकर, देखकर तेरी कुछ हरकत।।

फिर भी यह गनीमत है, मेरी मोहब्बत है सिर्फ़ तू।

तुमसे मैं एक बात कहूँ -------------------------।।


पीने लगा हूँ शराब मैं, बदल गया हूँ क्यों इतना।

मैं दीवाना हूँ तेरा, सिर्फ़ तू ही है मेरा सपना।।

देख मेरा तू यह लहू, मेरी धड़कन है सिर्फ़ तू।

तुमसे मैं एक बात कहूँ ----------------------।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract