STORYMIRROR

चेतना प्रकाश चितेरी , प्रयागराज

Inspirational

4  

चेतना प्रकाश चितेरी , प्रयागराज

Inspirational

तिरंगा

तिरंगा

1 min
343

प्राणों से प्यारा तिरंगा हमारा,

सुख –समृद्धि, शांति का प्रतीक,

हमारी एकता को दर्शाता है तिरंगा।


प्रेम व सौहार्द की भावना,

पूरब से पश्चिम उत्तर से दक्षिण,

 शहीदों की आहुति को भूलने न देंगें,

सदा ऊंचा रहेगा हमारा तिरंगा।


हमारा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य क्या है?

देश की निरंतर प्रगति हो,

हम सबको बोध कराता तिरंगा।


मन से,वचन से, कर्म से,

भारतवासी समर्पित हैं तेरे प्रति,

 चारों ओर चेतनाप्रकश हो,

 विश्व में लहराता रहे हमारा प्यारा तिरंगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational