STORYMIRROR

Mukesh Kumar Sonkar

Inspirational

4  

Mukesh Kumar Sonkar

Inspirational

सूर्ययान आदित्य एल 1

सूर्ययान आदित्य एल 1

1 min
407


चांद पर फतह हो चुकी है अब सूरज की बारी है,

बहुत चले दूसरों के पीछे अब खुद लीडर बनने की तैयारी है।

चल पड़ा आदित्य एल1 देश की उम्मीदों के साथ,

पृथ्वी माता भी चल पड़ी अब सूरज से मिलाने हाथ।

भारत देश के स्पेस मिशन का यह अनुपम प्रयास,

पूरे विश्व की लगी हैं नजरें हमें भी है सफलता की आस।

इसरो और इसके वैज्ञानिकों ने बनाया है यह सुंदर प्लान,

हो जाए सफल इस मिशन में होगा चहुं ओर देश का गुणगान।

आग उगलते सूरज के दहकते शोलों को भी धता बताकर,

आदित्य लगाएगा चहुं ओर चक्कर इस पर नजरें टिकाकर।

अंतरिक्ष के खगोलीय गूढ़ रहस्यों पर करेगी ये खोज,

सूरज के बारे में भी बदलेगी पूरी दुनिया की सोच।

सफल हो भारत का सूर्य मिशन यह करते हैं हम प्रार्थना,

पूरी दुनिया करेगी भारत के ज्ञान विज्ञान की आराधना।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational