STORYMIRROR

Mukesh Kumar Sonkar

Abstract Classics Inspirational

4  

Mukesh Kumar Sonkar

Abstract Classics Inspirational

दीपों का त्योहार- दीपावली

दीपों का त्योहार- दीपावली

2 mins
2

"दीपों का त्योहार – दीपावली"

अमावस की काली रात में, दीपों ने उजियारा किया। सोई हुई उम्मीदों को, फिर से नया सहारा दिया। 

हर आँगन खुशियाँ महकीं, घर-घर मंगल गान हुआ। 

दीपावली के पावन पर्व पर, रोशन हिंदुस्तान हुआ।। 


मिट्टी के छोटे दीपों में, कितने बड़े संदेश छिपे। 

खुद जलकर भी जग को रोशन, करने के संकल्प दिखे।  नन्हीं-सी लौ कहती हमसे, अंधकार से मत घबराना। 

कितनी भी हो राह कठिन, तुम अपना दीप जलाना।। 


केवल घर की देहरी पर ही, दीपों की कतार न हो। 

मन के भीतर प्रेम जगे और, नफरत का अंधकार न हो।  मिट जाएँ मन के विकार सब, मिट जाए अभिमान कहीं।   हर चेहरे पर मुस्कान खिले, कोई रहे न उदास कहीं।। 


धन-दौलत से बढ़कर जग में, रिश्तों का सम्मान रहे।  भूखे को भोजन मिल जाए, निर्धन का भी ध्यान रहे। 

प्रेम, दया और सद्भावों की, हर दिल में बरसात हो।  मानवता के दीप जलें और, खुशियों की सौगात हो।। 


आओ इस दीपावली पर हम, एक प्रण नया अपनाएँ।  दूसरों के जीवन में भी, खुशियों के दीप जलाएँ।  जाति-धर्म की दीवारें तोड़ें, प्रेम का संसार बनाएँ।  नफरत के तम को मिटाकर, मानवता की अलख जगाएँ। । 


दीप जलें तो मन भी चमके, यही पर्व का सार रहे। 

हर जीवन में सुख-शांति हो, हर घर में त्योहार रहे।  दीपावली का संदेश यही, जन-जन के मन में उतरे। 

एक दीप अपने लिए जलाएँ, एक किसी और के लिए जले।। 

 शुभ दीपावली! 

— मुकेश कुमार सोनकर , रायपुर छत्तीसगढ़



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract