STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

स्तुति चारों धाम

स्तुति चारों धाम

1 min
221

मन वचन कर्म पहले

अपने शुद्व कीजिए,

माता पिता की पहले

स्तुति तो कीजिये।

निर्बल, असहाय, गरीब के

कुछ काम आइए,

फिर चारों धाम की स्तुति का

मन में विचार कीजिये।

इंसान हैं तो इंसानियत के

कुछ काम कीजिये,

मानवता की भलाई का

सूत्रपात कीजिये।

चारों धाम की स्तुति मात्र से

कुछ भी भला नहीं होगा,

ईश्वर, अल्लाह, गाड का

अपमान मत कीजिये।

चारों धाम की यात्रा का

लाभ घर बैठे उठाइए,

मानव हैं मानवता का धर्म

पहले अपना निभाइये।

चारों धाम का फल

निश्चित ही पाइए,

बस इंसान बन जाइये

मुक्ति का मार्ग पाइए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational