STORYMIRROR

Neelam Jain

Inspirational

4  

Neelam Jain

Inspirational

संस्कार

संस्कार

1 min
559


पाश्चात्य विकृतियों को ज़रा सबसे दूर भगाइये।

संस्कार की मोतियन माल सबको ज़रा पहनाइये।।


वेद उपनिषद पुराणों को फिर से आगम बनाइये।

हिंदुस्तान में हिन्दी को फिर से जगह दिलाइए।।


विदेशी सामानों को अब अपने देश में रुकवाईये।

शुद्ध शाकाहार भोजन को कभी ना भूल जाईये।।


जितने भी हैं खूबसूरत रिवाज़ उन्हें ज़रा अपनाइये।

आधुनिकता के कर्मकांड को ज़रा बंद करवाइये।।


संस्कार अपनाकर अपनी ही संस्कृति को बचाइये।

बिखरे मोती चारों तरफ उन्हें माला में सजाइये।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational